गढ़वा : स्थानीय विधायक सह पेयजल स्वक्षता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के निर्देश पर गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा ने उड़सूगी पंचायत के उरांव टोला निवासी बसंत भुइंया को ट्राई साईकिल उपलब्ध कराया। ट्राई साइकिल पाकर बसंत भुइंया काफी उत्साहित एवं खुश थे।
उन्होंने इस उपहार के लिए मंत्री मिथलेश ठाकुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार झा को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस अमूल्य तोहफ़ा ने उनके खेत-खलिहान एवं गढ़वा मुख्यालय की दूरी कम कर दी। अब उन्हें कही जाने के लिए किसी दूसरे की सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। ट्राई साइकिल ने उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार झा ने कहा कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर के निर्देश पर गढ़वा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के दिव्यांगों को चिन्हित कर उन्हें ट्राईसाईकिल उपलब्ध कराया जाएगा।
ऐसा होने से दिव्यांग जनों की जीवन बहुत हद तक आम लोगों की भांति सरल बनेगी। उनका खुद पर भरोसा बढ़ेगा और दूसरों के लिए वह बोझ नहीं बनेंगे। श्री झा ने कहा कि उनका भ्रमण लगातार प्रखंड के सभी गांव में होते रहता है। भ्रमण के दौरान वह आसानी से जमीनी हकीकत को भांप लेते हैं तथा जरूरतमंद व्यक्तियों की मनोभावना को समझते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बसंत भुइंया का विंगलांग पेंशन प्रक्रियाधिन है जल्द ही उन्हें इसका लाभ मिलने लगेगा।
मौके पर झामुमो जिला प्रवक्ता धीरज दुबे, प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, झामुमो नेता जितेंद्र दुबे, दिलीप गुप्ता, पंचायत सचिव ज्ञानेंद्र कुमार, आंगनबाड़ी सेविका निर्मला देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।