गढ़वा : चिनिया-रंका रोड में हाइवा के चपेट में आने से धुरकी कदवा के श्रवण गुप्ता एवं चिनिया डोल के अनिल सिंह घायल हो गये हैं।
घटना के बारे में अनिल सिंह ने बताया कि हम दोनों बाइक से मेदिनीनगर जा रहे थे, तभी अचानक सामने से हाइवा के आने से अनियंत्रित होकर चपेट में आ जाने से घायल हो गए। श्रवण को गम्भीर चोट लगी है। आस पास के सहयोग से सदर अस्पताल गढ़वा लाया गया। चिकित्सक के अनुसार उसके चेहरे पर ज्यादा चोट लगी है।