गढ़वा : सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा ने प्रखंड के सभी पंचायत सचिव, पंचायत स्वयंसेवक के साथ प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना का समीक्षा बैठक किया।
इस दौरान बीडीओ श्री झा ने कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 2016 से 2019 के वित्तीय वर्ष में करीब एक हजार प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों का पैसा उनके खाते में गया है, लेकिन वे आवास नहीं बना रहे हैं और पैसा को कहीं दूसरी जगह इन्वेस्ट कर दिए हैं या खा गए हैं। उन्होंने पंचायत सचिव को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आप आपसी समन्वय बनाकर आवास पूरा कराएं अन्यथा लाभुक पर सरकारी पैसा का गबन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 2020 -21 वित्तीय वर्ष में करीब 4000 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है और सभी को प्रथम किस्त और दूसरी किस्त की राशि छूट चुकी है।
सभी लाभुक जल्द से जल्द आवास पूरा करें। यह पंचायत सचिव और पंचायत स्वयंसेवक की जिम्मेवारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि गढ़वा प्रखंड के महुलिया ओबरा सहित और कई पंचायत है, जिसमें 1000 से ऊपर लाभुक 2016-19 वित्त वर्ष में आवास तो ले लिए। पैसा उनके खाते में भी चला गया, आवास नहीं बनाए हैं जो चिंता का विषय है। बीडीओ श्री झा ने बताया कि सदर प्रखंड में विभिन्न तरह के विकास के कार्य हो रहे हैं और विकास के कार्य धरातल पर भी उतर रहे हैं, बस लोगों की सहभागिता की जरूरत है। बैठक में प्रखंड के पंचायत सचिव, पंचायत स्वयंसेवक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।