रमना : रमना पुलिस ने 72 घंटा बाद अस्पताल संचालक सपही निवासी सद्दाम अंसारी का शव बुधवार के रात्रि ग्यारह बजे बुलका -बरहिया के सीमा पर अवस्थित जंगल से बरामद कर लिया है। गुरुवार के सुबह शव का पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। सद्दाम की हत्या टांगी से शरीर पर कई वार कर किया गया है। पुलिस संदेह के अधार पर सद्दाम की पत्नी शबनम खातून, बहनोई बुलका निवासी साबीर अंसारी पिता मोरशलीम करार अंसारी व बुलका के ही राम सुन्दर साह के पुत्र मनोज गुप्ता को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। शव मिलने की सूचना पर सैकड़ों लोग गुरुवार के सुबह रमना थाना परिसर में जमा हो गए ।
विदित हो कि सद्दाम सोमवार की शाम रमना हाई स्कूल के समीप अपने नीजी अस्पताल से नास्ता करने रमना बजार निकला था।