पलामू : विकास के लिए पढ़ना जरूरी है, तभी आप अपना हक अधिकार ले पाएंगे। संविधान में बाबा साहेब ने 70 साल पहले आपको कई तरह के हक अधिकार दिए, लेकिन आजतक आपको आपके अधिकार से वंचित रखा गया। उक्त बातें पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने लेस्लीगंज में भुइंया समाज द्वारा आयोजित माता शबरी जयंती समारोह में कहा।
उन्होंने भुइंया समाज को महतो समाज से जोड़ते हुए कहा कि हमसभी खतियानी एक है। आप समाज के श्रेठ जाती हैं। आपके पूर्वज माता शबरी के आश्रम में पहुंच कर बेर खाया और हम उसी राम के पुत्र कुश के वंशज है। आपको सोंची समझी राजनीति के तहत पीछे रखा गया ताकि आपसे सम्पन वर्ग बेगारी (मुफ्त में काम) करवाते रहे। अब ऐसा नही होगा। हम आपके साथ है।
आपकी पहचान थाना से लेकर जिला तक एवम राजनीति रूप से ग्राम प्रधान से लेकर देश का प्रधान तक होना चाहिये।
मुखिया का चुनाव हो या विधायक सांसद का, आपको पहले अपने समाज को वोट करना चाहिए, समाज का प्रत्याशी न हो फिर किसी फिछड़ी जाती के उम्मीदवार को। पांकी पूर्वी के जीप सदस्य लवली गुप्ता ने कहा कि समाज उत्थान के लिए शिक्षित होना जरूरी है। बच्चों को शिक्षित करें समाज मे सम्मान और मुकाम दोनों हासिल होगा। सामाजिक कुरीतियों को दूर करें, स्वच्छ रहें, वातावरण को स्वच्छ रखें। समाज के अन्य जातियों की तरह आपका भी विकास होगा। आप समाज के धरोहर है।
कार्यक्रम में मुखिया तेतरी देवी, जगबली भुइंया, अमारिक भुइंया, बिजय भुइंया, बीरबल भुइंया समेत पांकी विधानसभा के सभी जगहों से भुइंया समाज के लोग शामिल हुए।