whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193272
Loading...


उत्पाद विभाग ने नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का किया उदभेदन एक गिरफ्तार, होली के मौके पर बिहार यूपी झारखंड में सप्लाई की थी योजना

location_on गढ़वा access_time 24-Feb-21, 08:26 PM visibility 669
Share



उत्पाद विभाग ने नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का किया उदभेदन एक गिरफ्तार, होली के मौके पर बिहार यूपी झारखंड में सप्लाई की थी योजना


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम व मेराल पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाते हुए मेराल थाना क्षेत्र के रजबन्धा गांव में अवैध रूप से संचालित हो रहे विदेशी दारू फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए फैक्ट्री का मैनेजर रजबन्धा गांव निवासी राजबली भुइयाँ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि फैक्ट्री में प्रयुक्त लगे मशीनरी सहित अन्य सामानों को जप्त कर उत्पाद विभाग की टीम ने गढ़वा ले आई है। उक्त जानकारी आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार ने पत्रकार वार्ता कर दी है उन्होंने बताया कि रजबंधा गांव में रॉयल स्टैग का नकली टैग लगा कर विदेशी शराब को तैयार किया जाता था यहां से भारी मात्रा में तैयार की गई नकली शराब, अर्ध निर्मित शराब शराब बनाने के उपकरण 6 बड़ा बड़ा गैलन, झारखंड उत्पाद विभाग का नकली लोगों सहित अन्य सामान बरामद किया गया है जिसकी कुल लागत बाजार मूल्य में करीब पचास लाख की है।
उन्होंने बताया कि यह शराब फैक्ट्री गांव से 500 मीटर की दूरी पर है विदेशी शराब की नकली फैक्ट्री सुदूरवर्ती इलाके में पहाड़ी पर चलायी जा रही थी। उत्पात विभाग और मेराल पुलिस ने संयुक्त रूप से यहां गुप्त सूचना पर कार्रवाई की. फैक्ट्री में नकली रॉयल स्टैग की शराब तैयार की जा रही थी। मौके से रॉयल स्टैग का हाफ 210 पेटी, खाली पेटी 180 और 24 ड्रम स्प्रिट बरामद किया गया है। उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि यह अवैध नकली शराब फैक्ट्री रजबंधा गांव के निवासी सुदर्शन सिंह के पुत्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह का है। जब उसे उत्पाद विभाग टीम का छापेमारी की सूचना मिली तो वह मौके से फरार हो गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले में पहली बार इतनी बड़ी अवैध नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है।
उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अगर यह शराब फैक्ट्री से नकली शराब दूसरी जगह जाता तो शराब पीने वालों की जान माल की हानि भी हो सकती थी। उन्होंने बताया कि इस फैक्ट्री से निकलने वाले शराब को होली पर्व में बेचने तथा बिहार, यूपी और छत्तीसगढ़ भेजने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है यह शराब बहुत ही जहरीला शराब होता है। इस नकली विदेशी शराब को बनाने के लिए झारखंड राज्य के बाहर से कारीगर की आने की संभावना है उन्होंने बताया कि सूचना के अनुसार गढ़वा से भी 5-6 लेबर रात्रि में काम करने वहां जाया करते थे। बता दें अवैध शराब फैक्ट्री ऐसा जगह पर स्थापित किया गया था जहां क्षेत्र के भविष्य यानी छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने जाते थे।
अवैध नकली शराब फैक्ट्री के बगल में ही सरकारी प्राथमिक विद्यालय हैं, जबकि उसके बगल में एक ईट भट्ठा भी है और उस भट्टे पर करीब सैकड़ों मजदूर कार्य करते हैं लेकिन अवैध शराब फैक्ट्री में इतने सुनियोजित तरीके से कार्य होते थे कि किसी को भनक नहीं लगती थी। शराब बनाने के कार्य रात्रि 10:00 बजे से शुरू होता था जो रात भर चलता था।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play