खरौंधी : प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत आजीविका महिला ग्राम संगठन की महिला सदस्यों ने दीदी बाड़ी योजना में रोजगार सेवक आलोक राज के द्वारा दुर्व्यवहार तथा मनरेगा योजना के तहत आउट गोइंग करने में अनियमितता बरतने के आरोप लगाया है।
इस संबंध मे रोजगार सेवक आलोक राज के खिलाफ समूह की महिलाओं ने बीडीओ संदीप कुमार सिंह से शिकायत करने प्रखंड कार्यालय पहुंची, परंतु अन्य दिनों की तरह मंगलवार को भी बिडिओ से मुलाकात नहीं हो पाई। इस पर निराश होकर महिलाओं ने बताया कि अरंगी पंचायत का रोजगार सेवक आलोक राज जेएस पी एल एस के तहत मनरेगा योजना के द्वारा चलाया जा रहा है दीदी बाड़ी बाड़ी योजना में ऑन गोइंग करने के लिए रोजगार सेवक द्वारा भारी अनियमितता बरता गया है।
समूह की महिलाओं के द्वारा बताया गया कि रोजगार सेवक के द्वारा अरंगी पंचायत में 45 योजनाओं का चयन करना था। जिसमें रोजगार सेवक के द्वारा अरंगी पंचायत के गटियरवा टोला कि समूह की महिलाओं का चयन कर दिया गया, जबकि सबसे पहले अरंगी आजीविका महिला ग्राम संगठन का फाइल तैयार कर रोजगार सेवक को अरंगी पंचायत सचिवालय में जमा किए थे परंतु रोजगार सेवक के द्वारा एक भी योजना का चयन अरंगी गांव के लोगों का नहीं किया गया।
इस संबंध में हम लोगों ने उनसे पूछे तो उन्होंने बताया कि गटियरवा समूह की महिलाओं के द्वारा 500- 500 रुपए दिया गया है। अगर आप लोग भी देते हैं तो आप लोगों का ऑन गोइंग कर दिया जाता। इसके अलावा इस संबंध में पूछताछ करने पर रोजगार सेवक आलोक राज के द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है।
अनाप-शनाप बोला जाता है। उन्होंने बताया कि रोजगार सेवक का व्यवहार बहुत ही घटिया है।
इस संबंध में मुखिया शिव कुमार यादव ने बताया कि हमारे यहां पंचायत सचिवालय में लगभग ढ़ाई सौ दीदी बाड़ी योजना के तहत आवेदन मिला था। जिसमें हम लोगों ने सभी आवेदनों को प्रखंड कार्यालय भेज दिया था। परंतु अरंगी पंचायत में मात्र 45 योजनाओं का काही स्वीकृति किया गया। जिन योजनाओं की स्वीकृति प्रखंड कार्यालय दिया गया है उन्हीं योजनाओं का मनरेगा के तहत आंन गोइंग किया जा रहा है। रोजगार सेवक आलोक राज ने बताया कि दुर्व्यवहार एवं पैसा लेने का आरोप निराधार है। हम उन महिलाओं से मिले ही नहीं है तो पैसा मांगने या दुर्व्यवहार करने का बात नहीं बनता है।