गढ़वा : गढ़वा जिलांतर्गत चिनिया थाना क्षेत्र के राजबांध गांव निवासी रामप्रताप सिंह का पुत्र विनय सिंह ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। विनय को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विनय दो शादी किया है। किसी बात को लेकर दूसरी पत्नी से विवाद हो रहा था। गुस्से में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।