whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27190269
Loading...


धोबनी में आयोजित विष्णु महायज्ञ में पांचवें दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

location_on सगमा access_time 23-Feb-21, 11:10 PM visibility 665
Share



धोबनी में आयोजित विष्णु महायज्ञ में पांचवें दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़


श्याम बचन यादव check_circle
संवाददाता



सगमा : धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित धोबनी गांव कें मध्य विद्यालय के परिसर मे चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ के पांचवे दिन मंगलवार को यज्ञस्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। निजी वाहनों द्वारा दूर दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष श्रद्धालु यज्ञस्थल पर पहुंच रहे है और यज्ञमंडप के चारो ओर परिक्रमा की। यज्ञ के हवन की आहूति तथा मंत्रोच्चार से आसपास का पूरा वातावरण धार्मिक बना हुआ है। वृन्दावन से आये कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक रासलीला लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। यज्ञस्थल के पास लगी अलग अलग झूले तथा आदि देखने के लिए बच्चों की भी खासी भीड़ देखी जा रही है।
वहीं पर रोहतास बिहार से चल कर आये मानस कोकिला रूपा पांडे, एंव श्री रामकथा ब्यास श्री पंडित सुरेश शास्त्री का प्रवचन सुनने के लिए भी श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लग रहा है। यज्ञ के सफल आयोजन तथा उमड़ती भीड़ को नियंत्रित करने में तमाम ग्रामीण अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं। यज्ञ के यजमान ललित यादव, जगदीश यादव , रेवत यादव, सहित कई लोग यजमान बने हुए। यज्ञ 27 फरवरी तक चलनेवाला यह महायज्ञ लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस यज्ञकर्ता स्वामी श्री योगी योगेश्वर जी महाराज ने बतलाया की यज्ञ में विभिन्न स्थानों से आचार्यों द्वारा सभी वेदों के माध्यम से पूजन कराया जा रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play