whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193307
Loading...


गढ़वा जिला ओलंपिक संघ बेहतर खिलाड़ियों को करेगा सम्मानित

location_on गढ़वा access_time 23-Feb-21, 10:44 PM visibility 654
Share



गढ़वा जिला ओलंपिक संघ बेहतर खिलाड़ियों को करेगा सम्मानित


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा प्रखंड मुख्यालय स्थित गढ़वा जिला खेल पदाधिकारी के कार्यालय में गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के नेतृत्व में विभिन्न खेल संघों के साथ जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार ने बैठक की। उक्त बैठक में गढ़वा जिले में सभी खेलों को कैसे विकसित किया जाए इस बात पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वार्षिक रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिले के खिलाड़ियों को वर्ष में एक बार सम्मानित किया जाएगा तथा इसके लिए एक पैरामीटर तय करने का निर्णय हुआ जिसके अंतर्गत खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उपलब्धि के अनुसार अंक निर्धारित किया जाएगा और अंक का कुल योग देखकर एक कमेटी निर्णय लेगी की अमुक खिलाड़ी सम्मानित होने के पात्र हैं।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी के जो प्रशिक्षक होंगे उन्हें भी जिला खेल कार्यालय के द्वारा निर्धाित मानक के ऊपर खरा उतरने पर सम्मानित किया जाएगा। जबकि इस मौके पर विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव व्यक्त किए जिस पर जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने गंभीरता पूर्वक विचार करने एवं इस पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस आने वाले वित्तीय वर्ष में जिले में संचालित सभी खेल के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन हो, एक पैरामीटर सभी संघ बना कर कार्य करें और उसके साथ आगे बढ़े, ताकि जिले के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी राज्य स्तर पर पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने में सक्षम हों।
जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में सभी खेल संघों ने अपनी अपनी सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर यह प्रयास करेंगे कि गढ़वा जिला सभी खेलों में पूरे प्रमंडल में अव्वल स्थान प्राप्त करें। बैठक में मुख्य रूप से जिला खेल पदाधिकारी के साथ गढ़वा जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, महासचिव आलोक मिश्रा, सहित विभिन्न खेल संघों से मनीष केसरी, धनंजय कुमार सिंह, कमलेश तिवारी, किशोर कुणाल पासवान, चंद्र बहादुर सिंह, उपेंद्र कुमार राम ,रामप्रवेश तिवारी, अजय गुप्ता, प्रीतम गॉड, संजय प्रताप, ललन कुमार, कुश कुमार, सुशील तिवारी, अजय कांत सहित विभिन्न खेल संघ के लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play