कांडी : कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बलियारी पंचायत के सनपुरा गांव निवासी सह भाजपा नेता- राजगिरि मेहता की मौत हो गयी। वे लगभग 75 वर्ष के थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे बीमार चल रहे थे। रांची रिम्स से इलाज कराकर गुरुवार की शाम तकरीबन 2 बजे अपने पैतृक आवास पहुंचे। शाम 4 बजे के लगभग बिजली का गर्जन हुआ। बिजली की कड़कड़ाहट की तेज आवाज से उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गयी। मृतक अपने पीछे पत्नी व 3 पुत्र छोड़ चले गए। दो पुत्र की शादी हो गयी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। भाजपा नेता राजगिरि मेहता की मौत की सूचना पाकर कांडी प्रखण्ड के भाजपाई नेता, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष- रामलला दुबे, श्रीकांत पांडेय, राम लखन प्रसाद, कांडी मुखिया विनोद प्रसाद, बलियारी मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र साह, भोला मेहता, मुरली श्याम सोनी, चनरधन मेहता सहित अन्य लोग पहुंचकर परिजनों को धैर्य बंधाया।
साथ ही मृतक की आत्मा की शांति के लिए उपस्थित उक्त सभी भाजपाई नेताओं ने 2 मिनट का मौन धारण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भगवा कफ़न देकर अलविदा किया गया। अंतिम दाह-संस्कार शुक्रवार को सोन नदी के तट पर किया गया।