गढ़वा : गढ़वा प्रखंड कार्यालय के परिसर में प्रखंड स्तरीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पेंशन व परिवारिक लाभ के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 105 लोगों की स्वीकृति प्रदान किया गया।
शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद झा ने कहा कि झारखंड सरकार के आलोक में या शिविर का आयोजन किया गया है इस शिविर में वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन कुल 105 लोगों का स्वीकृत हुआ है। 1 सप्ताह के अंदर इन लोगों को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
इस मौके पर प्रखंड कार्यालय के पंचायत सचिव विनोद कुमार गुप्ता के अलावे सभी प्रखंड कर्मी मौजूद थे।