भंडरिया : प्रखंड कार्यालय प्रांगण में सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम के तहत पेंशन शिविर का आयोजन कर 150 पेंशन धारियों का पेंशन के लिए आवेदन लिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा गढ़वा के सहायक निदेशक नीतीश कुमार ने कहा कि जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत विभिन्न प्रकार के योग लाभुकों की पेंशन के लिए आवेदन लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जो अत्यंत गरीब ,विकलांग विधवा एवं वृद्ध हैं उनको पेंशन दिया जाना है । पेंशन धारियों का ऑन स्पॉट पेंशन का फॉर्म भरा जाए इस के के लिए शिविर लगाया गया है । इस शिविर में योग्य लाभुकों से आवेदन के साथ उनके खाता नंबर आधार नंबर जमा लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी लाभुकों के पेंशन की स्वीकृति दे दी जाएगी।
इस मौके पर बीडीओ विपिन कुमार भारती, सहायक अभिशांत मेहता, पंचायत सेवक सुरेंद्र ठाकुर, मुखिया सुशीला केरकेट्टा, राजस्व कर्मचारी संतोष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।