गढ़वा : गढ़वा- मेदनीनगर मुख्य मार्ग पर तिलदाग गांव के पास अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट ने से उस पर सवार 5 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना में घायल उत्तर प्रदेश के सिंगरौली थाना क्षेत्र के सिंगरौली निवासी मोहम्मद कर्बला अली 25 वर्ष, वसीम अकरम 24 वर्ष, मुस्तकीम 22 वर्ष, मोहम्मद समीम 20 वर्ष, आदिल खान 21 वर्ष का नाम शामिल है।
घटना के संबंध में घायल वसीम अकरम ने बताया कि सभी लोग अपने घर से सदर थाना क्षेत्र के हरैया गांव में एक शादी समारोह बारात आए थे। वापस घर जाने के दौरान तिलदाग मोड़ के पास तीखा मोड़ होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
घटना में सभी घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सक के अनुसार सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।