गढ़वा : गढ़वा जिला झामुमो के सचिव मनोज कुमार ठाकुर ने उप विकास आयुक्त को आवेदन देकर डंडई प्रखंड क्षेत्र में पदाधिकारियों व कर्मियों की मिलीभगत से मनरेगा योजना का करोड़ो रूपये बंदरबांट करने की शिकायत की है। उन्होंने डीडीसी को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि प्रखंड के टोरी, लोरा, चकरी, तसरार आदि गांव में दर्जनों डोभा निर्माण कराए राशि का बंदरबांट कर लिया गया है। वहीं लाभुक/भूमि रैयतों को योजना की जानकारी भी नहीं है। ज़िला सचिव ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में लूट मचा हुआ है। इससे सरकार की बदनामी हो रही है। उन्होंने जिले के सक्षम पदाधिकारी से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया है।