गढ़वा : गढ़वा जिला भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष रितेश चौबे ने सोमवार को कमेटी का विस्तार किया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने जिला कमेटी की घोषणा किया है। जिसमें अविनाश पासवान, हैप्पी प्रताप शाही व अरुण तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, संजय कमलापुरी व विकास तिवारी को जिला महामंत्री,
शिवम भारद्वाज, संजय जायसवाल व अखिलेश उराँव को जिला मंत्री, कुमार रविशंकर को कोषाध्यक्ष, राजकुमार साव को कार्यालय मंत्री,
लक्ष्मीकांत पाण्डेय, नवीन जायसवाल व राजीव रंजन पासवान को मीडिया प्रभारी, जितेन्द्र दीक्षित, शुभम गुप्ता व राम सरेस तिवारी को सोशल मीडिया प्रभारी और अनिमेश दुबे, नीतिश कुमार तिवारी व जयप्रकाश साव को आई टी सेल के जिला संयोजक बनाया गया।
जबकि रिषभ सिंह, योगेन्द्र कुमार, डा. लालमोहन, जितेंद्र चौबे, अजीत तिवारी, अभिमन्यु गुप्ता, रत्नेश ठाकुर, अभिमन्यु तिवारी, रानी कविता पाण्डेय, पन्ना सिंह, रुपेश अग्रवाल, अखिलेश यादव, कंचन रवि, दिनेश गुप्ता, सुमेर चौधरी, सरिता देवी, रामानुज सिंह, मंजु देवी को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि भाजयुमो का विस्तार जिले में मंडल स्तर से लेकर बुथ स्तर तक किया जाएगा। गढ़वा जिला में मजबुत संगठन का निर्माण कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। भाजयुमो जिले भर के युवाओ की समस्या को लेकर बड़ा आन्दोलन करेगा।
मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र दुबे, पूर्व जिला महामंत्री प्रेमानंद त्रिपाठी ने भी बैठक को संबोधित किया।