गढ़वा : गढ़वा ज़िला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नशरुद्दीन ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है। जो संविधान से चलता है भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है। जबकी झामुमो एक परिवार व्यक्ति की पार्टी है। जहाँ कार्यकर्ता नही बल्कि गुलाम मानसिकता के लोग पाए जाते हैं। झामुमो बाप बेटे की पार्टी है। वे पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाने से पहले अपने अंदर ठीक से झाँक कर देखें। भाजपा जिलाध्यक्ष पर कोई भी मुकदमा नही है। झामुमो के लोग गढ़वा रंका विधानसभा के पूर्व विधायक के बारे में कुछ भी गलत बोलते रहते है।
लेकिन यह सच है कि गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में जो अमन शांति पूर्व विधायक के समय में था। अब वह नही है। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे राज्य में अपराधियो का बोलबाला है। झामुमो सरकार जनहीत में सही नही है। आनेवाले समय में गढ़वा की जनता झामुमो सरकार को उखाड़ फेकेगी। झामुमो जिलाध्यक्ष गढ़वा विधायक सहीत पूरे झामुमो के चरित्र को भी उजागर करें। गढ़वा विधायक पर बिहार में हत्या का मुकदमा चल रह है। बार बार हाजरी लगाने बिहार जाना पड़ता है। भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने जो विकास किया है। उससे घबराकर पूर्व विधायक अनंत प्रताप अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। लेकिन जनता सब समझ चुकी है।