बंशीधर नगर : अनुमण्डल कार्यालय परिसर स्थित मैदान में सोमवार को प्रखंडस्तरीय सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन व परिवार लाभ के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 715 लाभुको से आवेदन प्राप्त किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए अनुमण्डल पदाधिकारी जय वर्द्धन कुमार ने कहा कि झारखण्ड सरकार के निर्देश के आलोक में यह शिविर आयोजित किया गया है।
इस शिविर में वृद्धवस्था पेंशन, विधवा पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना व निःशक्तों से पेंशन के लिए आवेदन लिया जा रहा है, जिसे एक सप्ताह के अंदर स्वीकृति प्रदान कर उन्हें लाभ दिलाया जायेगा। इस शिविर में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए 635 ,स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना पेंशन के लिए 35 तथामुख्यमंत्री राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना के लिए 45 योग्य लाभुको से आवेदन प्राप्त किया गया है।
जिसमे मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 90 तथा स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना के तहत 6 लाभुको को स्वीकृति दिया गया।
शिविर में कार्यपालक दण्डाधिकारी(गढ़वा)दिनेश प्रसाद सुरीन, श्री बंशीधर नगर के कार्यपालक पदाधिकारी अजय तिर्की, प्रखण्ड कार्यालय सहायक अनिल कुमार सिंह, प्रखण्ड समन्वयक पंचायती राज कौशल कुमार, प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखण्ड समन्वयक स्नेहा सिंह, प्रखण्ड प्रमुख रविन्द्र कुमार पासवान, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता, लालमोहन यादव, प्रखण्ड नाजिर कलेन्द्र प्रजापति, कनीय अभियंता पिंटू कुमार, पंचायत सचिव बिरेन्द्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, सहित सभी प्रखण्डकर्मी व बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।