गढ़वा : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 21 श्री राम जानकी नगर में रोड़ नहीं होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निवासियों को कहने को तो गढ़वा शहर के नगर परिषद के इलाके यह वार्ड पड़ता है। लेकिन मूलभूत सुविधा से वंचित है। इस वार्ड में सड़क नहीं होने के कारण वार्ड के निवासी श्रमदान से रोड़ का निर्माण किया है। जब सड़क बन गई तब नगरपालिका ने उसी रास्ते का इस्तेमाल कर सैकड़ो ट्रेक्टर शहर का कचरा डंप करवा दिया। अब सड़क तो रही नही, बदबू और गंदगी से हाल बेहाल है। नगर परिषद बने विगत 15 साल हो गए, लेकिन नही बदली वार्ड 21 के भगलपुर श्री रामजानकी नगर की सूरत।
इस संबंध में वार्ड पार्षद रिंकू कुमारी से जब हमने बात किया तो उन्होंने बताया कि टेंडर हो चुका है।
जल्द सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा।