कांडी : प्रखंड अंतर्गत दिनांक 21/02/2021 दिन रविवार को कांडी थाना कांड संख्या-93/20दिनांक16/08/2020धारा-457/380भा0द0वि0के प्राथमिकी अभि0 अमेरिका खरवार, पिता इसरी खरवार सा0 रेडमा भगवती अस्पताल डालटेनगंज आनंद खरवार एवं विशाल खरवार दोनों पिता मेघनाथ खरवार एवं आलोक खरवार पिता शक्ति खरवार तीनों सा0 झूरहा थाना रमुना एवं हेमराज खरवार पिता बाला खरवार सा0 नावाडीह थाना जिला गढ़वा, सभी अभियुक्तों ने अपने स्वीकारीक्ति बयान में किए अपराध को स्वीकार किया है।
अभियुक्तों की निशानदेही पर चांदी के अनेक प्रकार के जेवर जेवरात कुल वजन 490 ग्राम विभिन्न कंपनियों के कुल 22 मोबाइल एवं कुल नगद ₹4800 सौ रुपए बरामद किया गया है। यह सभी अपराधी घुमंतू की तरह जीवन यापन करते हैं जो दिन में भीख मांगने या अन्य प्रकार से घर की रेकी कर या अन्य प्रकार से घर में घुसकर घर के बक्से बैग में रखे जेवर जेवरात पैसा और महंगे कपड़ों की चोरी या मोबाइल की चोरी या पॉकेट मारी विभिन्न स्थानों पर तुरंत चोरी के सामानों को बिक्री कर देते हैं।
ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। इन सभी लोगों को अप्राथमिकी अभि0 द्वारा कांडी थाना कांड संख्या-72/20एंव कांडी थाना कांड संख्या-121/20/में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। इन सभी अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।