धुरकी : धुरकी थाना के खाला पंचायत के बथान टोला निवासी ग्यासुद्दीन अंसारी उर्फ जट्टू का 25 वर्षीय पुत्र मुमताज अंसारी भैंस चराने के दौरान कुएं मे गिर गया। कुआं मे गहरा पानी रहने से युवक की स्थिति गंभीर हो गयी। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद उसे किसी तरह बाहर निकाल कर सीएचसी में लाया गया, जहां एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं थे। इस दौरान परिजनों ने सीएचसी में जमकर हंगामा किया। इसके पश्चात टेक्नीशियन से प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।