भवनाथपुर : भवनाथपुर आगमन पर महिला समाज सेवी शर्मा रंजनी के द्वारा किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं शिक्षित बेरोजगारों की ओर मंत्री मिथलेश ठाकुर को ग्यारह सूत्री मांग पत्र सौंपकर बिंदुवार ध्यान आकृष्ट कराई।
मंत्री मिथलेश ठाकुर के भवनाथपुर आगमन पर समाज सेविका महिला रंजनी कुमारी उर्फ शर्मा रंजनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा मांग पत्र मंत्री श्री ठाकुर को सौंपी गई। प्रतिनिधिमंडल में किसान मजदूर एकता मंच के प्रतिनिधि सर्वेश कुमार ठाकुर आउटसोर्सिंग एवं अनुबंध कर्मी कुंदन कुमार ठाकुर, आनंद कुमार राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रतिनिधि विनय आनंद शर्मा, रितेश कुमार आदि ने संयुक्त रूप से मांग पत्र सौंप कर, मांगों को पूरा करने का निवेदन किया है।