whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27186292
Loading...


बीजका डीलर द्वारा 2 माह से राशन नहीं दिए जाने से ग्रामीण आक्रोशित

location_on भंडरिया access_time 21-Feb-21, 04:56 PM visibility 660
Share



बीजका डीलर द्वारा 2 माह से राशन नहीं दिए जाने से ग्रामीण आक्रोशित
2 माह से राशन नहीं मिलने पर आक्रोश प्रकट करते ग्रामीण


मोहम्मद हसनैन check_circle
संवाददाता



भंडरिया : प्रखंड क्षेत्र के बीजका गांव के डीलर द्वारा पिछले 2 माह जनवरी एवं फरवरी का राशन नहीं दिए जाने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि बीजका गांव के डीलर गुलाब स्वयं सहायता समूह एवं जंगी सिंह, हरता गांव के डीलर ईश्वर दयाल यादव द्वारा लोगों को राशन दिया जाता है। परंतु पिछले 2 माह से राशन नहीं दिए जाने के कारण लोगों के समक्ष भुखमरी की नौबत पहुंच गई है। लोग डीलर के पास राशन लेने जाते हैं तो डीलर द्वारा यह कह कर लोगों को लौटा दिया जाता है कि जन वितरण की मशीन काम नहीं कर रहा है। मशीन में टावर नहीं है। गांव में नेटवर्क नहीं बताती है, आदि बहाना कर दिया जाता है। भंडरिया प्रखंड के प्रायः सभी गांव में जन वितरण की राशन का वितरण कर दिया गया है, परंतु उक्त डीलर द्वारा कालाबाजारी के नियत से सभी राशन को उठाव कर राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है।
रविवार को बिजका, हरता, चपलसी गांव के एक सौ की संख्या में ग्रामीणों ने अपने डीलर के विरुद्ध आक्रोश प्रकट कर रहे थे। आक्रोशित लोगों ने राशन नहीं मिलने की शिकायत कांग्रेसी नेता गोपाल त्रिपाठी से कर रहे थे। मौके पर गोपाल त्रिपाठी ने लोगों को 1 सप्ताह के अंदर राशन दिलाने का आश्वासन दिया है। गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि जिन डीलर का ऑनलाइन मशीन कर दिया गया है, उन्हें ऑफलाइन करवा दिया जाएगा। शिकायत करने वालों में मुख्य रूप से प्रमोद सिंह, मुख्यदेव सिंह, राज कुमार सिंह, सुरेश्वर माझी का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play