मझीआंव (गढ़वा) : लंबे समय से लॉकडाउन के कारण विकास की पहिया बिल्कुल चरमरा गई थी। जो की सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए विकास की गति देने के लिए शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई।
इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा एवं प्रखंड कर्मी मौजूद थे। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा की जरूरतमंद ग्रामीणों के लिए पीएम आवास का भौतिक सत्यापन कर लाभार्थियों का आधार एंट्री शत प्रतिशत हो इस पर विशेष फोकस दिया गया। साथ ही कोरोना संकट में दूसरे प्रदेश से काम छोड़कर लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार से जोड़ने के लिए मनरेगा योजनाओं में प्राथमिकता देते हुए रोजगार देने का निर्देश मनरेगा के पदाधिकारियों को दी गई।
साथ ही प्रवासी मजदूरों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दी गई।
मौके पर बीपीओ हाशिम अंसारी, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर अरविंद कुमार रवि, भिखारी राम, अमित कुमार चंद्रवंशी, श्यामा कांत विश्वकर्मा,आफताब आलम, सतीश कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।