गढ़वा : गढ़वा जिला धर्म रक्षा वाहिनी के बैनर तले शनिवार को एनएच 75 के किनारे समाहरणालय के मुख्य मार्ग पर 5 सूत्री मांग के संबंध में धरना कार्यक्रम का आयोजन धर्म रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार बैठक की अध्यक्षता में की गई।
इस दौरान वक्ताओं ने उपायुक्त से आग्रह किया कि श्रीकृष्ण गोशाला सोनपुरवा के नव पंजीकृत सदस्यों की सदस्यता का मान्यता प्रदान कर गौशाला समिति के पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया जाए, ताकि गौशाला का द्रुत गति से विकास हो सके। ऊँचरी अवस्थित श्मसान घाट की भूमि का अवैध रूप से नामांतरण व जमाबंदी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए उक्त भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए, ऊँचरी कर्बल्लाह की भूमि खाता संख्या 62, प्लाट संख्या 460, रकबा 16 डिसमिल जो सरकारी भूमि है उस पर से अवैध कराए गए चाहरदीवारी को हटाते हुए कथित भूमि का उपयोग सरकार के द्वारा किए जा रहे योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु किया जाए ताकि इसका लाभ सामान्य रूप से नागरिकों को प्राप्त हो सके।
इसके साथ ही 5 सूत्री मांग पत्र भी धर्म रक्षा वाहिनी के सदस्यों ने उपायुक्त को सौंपा।
धरना कार्यक्रम में सोनू सिंह, अनिल पांडेय, विपुल धर दुबे, महेंद्र राम, करीमन बघेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।