गढ़वा : दस सदस्यीय गढ़वा सीनियर वॉलीबॉल टीम आज गोड्डा के लिए प्रस्थान की। टीम के चयन के लिए 18 फरवरी को संघ के नंदलाल सिंह के देखरेख में ट्रायल कराया गया था। टीम इस प्रकार है - प्रशांत ओझा कप्तान, संजीव सिंह, जुनैद, शाहिल सिंह, राजीव कुमार, राहुल कुमार, निशांत कुमारऔर बद्री। टीम मैनेजर- नंदलाल सिंह को बनाया गया।
संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन पाठक, सचिव ओम प्रकाश तिवारी, प्रणव कुमार, संजीव पांडेय, श्याम बाबा, पंकज मिश्र, नीरज सिन्हा, अरविंद दुबे, ओम प्रकाश चौबे, सत्येंद्र सिन्हा आदि ने टीम के जीत के लिए शुभकामनाएं दी।