भवनाथपूर : पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने शुक्रवार को राज्य मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मिलकर अनुमंडल, प्रखंड, नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी दुकानों को खोलने की मांग की। इस बावत उन्होंने मुख्य सचिव को एक मांग पत्र भी सौंपा।
उन्होंने मुख्य सचिव को दिए मांगपत्र में बताया की लॉकडाउन में सरकार के द्वारा जिला मुख्यालय शहरी क्षेत्र में सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। जबकि अनुमंडल, प्रखंड, नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों को खोलने के लिये स्पष्ट आदेश नहीं होने के कारण व्यवसायियों के साथ साथ आम अवाम को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि जब जिला मुख्यालय शहरी क्षेत्र में दुकानें खुल रही हैं तो अनुमंडल, प्रखंड, नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानों को खोलने की अनुमति क्यों नहीं? उन्होंने मुख्य सचिव से पूर्व में निर्गत आदेश को संशोधित करते हुये अनुमंडल, प्रखंड, नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुकानों को खोलने के लिये स्पष्ट आदेश देने का आग्रह किया है।
जिससे कि राज्य की जनता एवं व्यवसायियों के रोष को कम किया जा सके। विधायक ने मुख्य सचिव से श्री बंशीधर नगर तुलसीदामर में स्थित सेल आर एम डी डोलोमाइट बन्द माइंस को भी खोलने की मांग किया है ।