खरौंधी : प्रखंड के सिसरी पंचायत के रामजनम महतो राशन कार्ड बनवाने को लेकर तीन-चार माह से ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अभी तक इस पर किसी पदाधिकारी का कोई ध्यान नहीं गया।
रामजनम महतो ने बताया कि हमारा पुत्र का हत्या करीब 2 साल पहले हो गया एवं बहु भी जेल में कैद है, जिससे उनके 5 बच्चे अनाथ हो गए। अनाथ बच्चे भोजन एवं कपड़ा के अभाव से जूझ रहे हैं। इसकी सूचना पाकर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा 10. 1. 2021 को जांच भी किया गया था एवं उनके द्वारा कहा गया कि पांचों अनाथ बच्चों को राशन कार्ड में नाम जोड़ दिया जाएगा। जिसके आस में उनके बाबा 4 महीनों से ब्लॉक का चक्कर काटता रहा, लेकिन नाम नहीं जुड़ा। बल्कि जोड़ने के बजाए जुड़ा हुआ व्यक्ति का पदाधिकारियों के द्वारा राशन कार्ड से नाम काटने का काम किया गया।