सगमा : धुरकी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत धोबनी गांव में स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के प्रथम दिन शुक्रवार की शाम रासलीला का उद्घाटन यज्ञ समिति के अध्यक्ष जगदीश यादव, सचिव बलवंत यादव, योगेंद्र यादव ने भगवान बजरंगबली के फोटो पर दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर योगेंद्र यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण रासलीला महोत्सव समिति ने कलाकारों व दर्शकों का आभार व्यक्त किया। मंचन प्रस्तुत होने पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। उन्होंने कहा की हिन्दू संस्कृति की रक्षा में रासलीला का भी अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि सभी गांव वासियों के सहयोग से रासलीला का आयोजन किया गया है।
वहीं पर भवनाथपुर विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, दीपक प्रताप देव, अमर पांडे, मुक्तेश्वर पांडे, धनंजय चौबे ने हो रहे धुरकी प्रखंड के धोबनी गांव में श्री विष्णु महायज्ञ प्रथम दिन देर रात पहुंचकर यज्ञाचार्य श्री त्रिदण्डी स्वामी महाराज के शिष्य गुरुदेव श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी के शिष्य जगतगुरु योग गुरु योगी योगेश्वर जी महाराज जी से मुलाकात किया और पूर्व विधायक ने कहा कि बहुत ही सौभाग्य की बात है कि धोबनी गांव में पहली बात श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया।
उन्होंने रासलीला व रास के महत्व को विस्तार से बताया और सत्य की मार्ग पर चलने की अपील किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान कृष्ण ने धर्म की रक्षा किया और पापी कंश की नाश करके धर्म की रक्षा की तथा गोवर्धन पर्वत को अपने नख पर उठाकर भगवान इन्द्र का घमंड चुर करने का काम किया है। पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव के द्वारा यज्ञ समिति की अध्यक्ष को यज्ञ में 6100 सौ की राशि सहयोग प्रदान किया।