केतार : थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर के सैकड़ो लोग विधायक भानु प्रताप शाही से अपने गांव के टोगरा श्मशान घाट पर चापानल और श्मशान शेड बनाने की मांग किए है।
ग्रामीण बुद्धि नारायण साह, फरहरी साह, सुनील चौबे, विनोद विश्वकर्मा, अजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता, राजा कमलापुरी, शिवभरोष सिंह, महेशी वियार, श्याम विहारी वियार, गोपाल वियार, महेंद्र वियार, सोहन विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चंद्रवंशी, मनोज महतो, ओमनारायण पंडित, भोडाली डोम, परविन्द चंद्रवंशी, अखिलेश चंद्रवंशी,रामप्रसाद कमलापुरी, बिठू वियार, सतीश चौबे, गोपाल साह, रामचंद्र चंद्रवंशी सहित सैकड़ों लोगों बताया कि प्रखंड के लगभग सभी गांव में श्मशान शेड का निर्माण कराया जा चुका है, परंतु मुकुंदपुर के टोगरा श्मशान घाट पर अभी तक न पेयजल की व्यवस्था की गई, और न ही श्मशान शेड का निर्माण कराया गया।
सभी ने बताया कि 10 वर्ष पहले से पंचायत प्रतिनिधि से श्मशान घाट निर्माण कराने की मांग की गई थी। रेकड़ भी तैयार कराया गया लेकिन मुखिया संगीता देवी के द्वारा 14 वित्त की राशि अन्य योजना में खर्च कर दी गई जिससे अभी तक श्मशान शेड का निर्माण नही हो सका है।
गौरतलब है कि मुकुंदपुर निवासी मतम वियार 70 वर्ष की देर रात्रि निधन हुआ था। इन्हीं के दाह संस्कार में जुटे ग्रामीणों ने विधायक भानुप्रताप शाही से श्मशान शेड निर्माण कराने की मांग का आवेदन बनाकर करीब दो सौ ग्रामीणों का हस्ताक्षर कराया। सभी ने बताया कि गांव में किसी का दाह संस्कार करने आने में तेज धूप के साथ साथ सभी मौसमों में परेशानी होती है।किसी को प्यास लगता है तो दो किमी दूर गांव में आकर प्यास बुझानी पड़ती है।
इस मामले में क्या कहते है मुखिया प्रतिनिधि
मुकुंदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव कुमार ने बताया कि 2017 में कार्यकारिणी का बैठक में 14 वित्त से टोगरा श्मशान घाट पर श्मशान शेड बनाने की मंजूरी दी गई थी। जिसमे अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का भी चयन किया गया था। परंतु लाभुक में रुचि नही रहने के कारण 14 वित्त का पैसा खत्म हो गया। जिससे निर्माण नही कराया गया।