बंशीधर नगर : सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत आगामी 22 फरवरी को प्रखंडस्तरीय पेंशन शिविर का आयोजन अनुमण्डल कार्यालय परिसर स्थित मैदान में आयोजित किया जायेगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सभी पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक, पंचायत स्वयं सेवक को अपने अपने पंचायत में सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सभी पेंशन योजनाओं व परिवार हित योजनाओं विशेषकर मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए योग्य लाभुको को सभी आवश्यक दस्तावेज व प्रमाण के साथ शिविर में लाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को गरबांध ग्राम स्थित पंचायत भवन में भी पेंशन को लेकर शिविर का आयोजन किया जायेगा।