whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27149996
Loading...


बंशीधर नगर उप डाकघर में स्टांप व पोस्टल आर्डर उपलब्ध नहीं रहने से लोग परेशान

location_on बंशीधर नगर access_time 20-Feb-21, 11:35 AM visibility 663
Share



बंशीधर नगर उप डाकघर में स्टांप व पोस्टल आर्डर उपलब्ध नहीं रहने से लोग परेशान


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : डाक विभाग की लापरवाही के कारण उप डाकघर में महीनों से विभिन्न तरह के स्टांप व पोस्टल आर्डर उपलब्ध नहीं है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टांप पोस्ट ऑफिस के माध्यम से रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट आदि करने के लिए जरूरी होता है। वहीं पोस्टल आर्डर किसी तरह की प्रतियोगी फार्म, वैकेंसी आदि में आवेदन करने के लिए, सूचना के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सूचना मांगने के लिए आवश्यक होता है। पर उप डाकघर में स्टॉप व पोस्टल आर्डर उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को मानसिक व आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। पोस्टल आर्डर उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को बैंक ड्राफ्ट बनवाने में कई तरह के परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
बताया जाता है कि पिछले माह जनवरी से ही उप डाकघर में विभिन्न तरह के स्टांप व पोस्टल आर्डर उपलब्ध नहीं है। स्थानीय उप डाकघर में स्टांप और पोस्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को जिला मुख्यालय तक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। हर इस संबंध में पूछे जाने पर उप डाकघर के पोस्ट मास्टर रश्मि रंजन कुमार ने बताया कि मैं पिछले 11 फरवरी को पदभार ग्रहण किया हूं। उससे पूर्व से ही विभिन्न तरह के स्टांप व किसी तरह का पोस्टल आर्डर यहां उपलब्ध नहीं है। हर तरह के स्टांप व पोस्टल आर्डर उपलब्ध कराने के लिए हेड क्वार्टर को पत्राचार किए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सभी तरह के स्टांप व पोस्टल आर्डर उप डाकघर को उपलब्ध करा दिया जाएगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play