धुरकी : धुरकी प्रखंड मे प्री मानसून के बारिश से किसान खुश आहर, पोखर, तालाब सहित सभी टड़हन खेतों मे भरा पानी। लगातार सुखे का मार झेल रहे किसानों के लिए इस वर्ष मानसून के ससमय आने के बाद हुई मुसलाधार बारिश से धुरकी प्रखंड मुख्यालय सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी बड़ी नदियों सहित जलाशय और खेतों मे भरपुर पानी भर आने के बाद किसान इस वर्ष खेती से बेहतर उम्मीद लगाए बैठे हैं। स्थानीय किसानों ने कहा की इस वर्ष अषाढ़ महिने मे पहली बारिश मे ही खेत और छोटी बड़े सभी जलाशय लबालब हो चुके हैं, अच्छी बारिश के बाद खरीफ फसलों की बोआई के लिए यह समय शुभ है, किसानों ने कहा धान, मकई, तिल, अरहर की बोआई के लिए यह समय अच्छा है। इस वर्ष धान के बिचड़े को तैयार करने के लिए अतिरिक्त पानी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
वहीं मुसलाधार बारिश से मौसम भी सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से भी राहत मिला है। वहीं इस संबंध मे प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंबुज कुमार ने बताया की इस वर्ष मानसून ने पहली बारिश मे ही अच्छे संकेत दिए हैं, किसान युद्ध स्तर पर खरीफ फसलों की बोआई के लिए करें तैयारी।