धुरकी : झामूमो के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने सुबे के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथलेश ठाकुर को आवेदन देकर धुरकी प्रखंड मे व्याप्त पेयजल व सड़क की समस्या सहित विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत। प्रखंड अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया की धुरकी प्रखंड के विभिन्न गांवों मे शुद्ध पेयजल की घोर समस्या है। अध्यक्ष ने कहा की प्रखंड के सभी पंचायतों मे मुखिया ने पंचायत फंड की राशी से केवल अपने परिवारीक और चहेते लोगों के लिए चापानल दरवाजे पर लगाया गया है। वहीं उन्होंने अंचल मे जमीन म्यूटेशन का कार्य ग्रामीणों का ससमय नहीं होने की भी शिकायत की है। उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री से धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित भुइयां टोला मे सोलर जलमिनार लगाने का भी मांग किया है।
वहीं सौंपे गए मांगपत्र के माध्यम से धुरकी से शक्ति, मीरचइया, टाटीदीरी से होते पनघटवा तक जर्जर कच्ची सड़क का भी समस्या बताते हुए कहा है की आजादी से लेकर अबतक धुरकी से पनघटवा पथ नहीं बना है जिसके चलते ग्रामीणों को पंद्रह मिनट के जगह एक से डेढ़ घंटे तक वक्त लग जाता है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा की मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निदान करने का आश्वासन दिया है।