गढ़वा : जिला के रमुना में बाईक सवार ने एक व्यक्ति को धक्का मार कर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रमना थाना अंतर्गत झुरहा गांव निवासी जयराम पासवान आज करीब 12 बजे गांव में सरस्वती पूजा के आयोजन में शामिल होने जा रहा था, तभी पीछे से बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल जयराम पासवान को परिजनों द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।