whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27139648
Loading...


झामुमो के द्वारा संवेदक की पिटाई लोकतंत्र के लिए घातक : ओमप्रकाश

location_on गढ़वा access_time 18-Feb-21, 05:14 PM visibility 691
Share



झामुमो के द्वारा संवेदक की पिटाई लोकतंत्र के लिए घातक : ओमप्रकाश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा गढ़वा जिला इकाई द्वारा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि सरकार बदलने के बाद गढ़वा में जिस तरह से गुण्डागर्दी बढ़ा है, यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत ही घातक है। उन्होने कहा कि कल टेंडर मामले में रंका के रहने वाले संवेदक को जिस तरह से झामुमो के पदाधिकारी नेता एवं कार्यकर्ता के द्वारा मारपीट व लुटपाट किया गया वह बेहद शर्मनाक बात है। झामुमो जब से सत्ता में आई है, गढ़वा सहित पुरे झारखंड में झामुमो सरकार अपने गुंडों से लुटपाट करा रही है। गढ़वा में प्रशासन भी मुकदर्शक बनी हुई है। खुलेआम एक संवेदक को झामुमो के नेताओ के द्वारा मारा गया लुटपाट किया गया।
लेकिन पुलिस प्रशासन पास में रहकर भी चुपचाप देख रही है। यह काम सरकार में बैठे लोगों के इशारे पर हुआ है। समाहरणालय परिसर में इतना बड़ा घटना घट रहा है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि गढ़वा की जनता सुरक्षित नहीं है। कल की घटना से आम जनता में भय का माहौल है। भाजपा सरकार में जनता से लेकर अफसर तक सबलोग सुरक्षित थे। लेकिन झामुमो सरकार जब से सत्ता में आई है हर दिन कुछ न कुछ घटना घट रही है। झामुमो सरकार में हर दिन लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हर विभाग में दलाली प्रथा चरम पर पहुँच चुका है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एससी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिती सदस्य जवाहर पासवान ने कहा कि गढ़वा की जनता झामुमो के कुकृत्य से काफी मर्माहत है।
इस तरह का घटना पहली बार हुआ है। भाजपा सरकार में हर लोग सुरक्षित थे। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद झारखंड में आपराधिक प्रवृति के लोगों का मनोबल बढ़ा है। एक संवेदक पर जानलेवा हमला झामुमो के लोगों ने किया। कुछ अफसर भी झामुमो के लिए काम कर रहे हैं, उनके लिए एक नसीहत है कि अफसर जनता के लिए काम करे अन्यथा भाजपा जनहित में चुप नहीं बैठेगी। गढ़वा की जनता झामुमो को वोट देकर अफसोस कर रही है। पत्रकार वार्ता में मुख्य रुप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, जिला मिडीया प्रभारी विवेकानंद तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे, अल्पस़ख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौके पर मौजुद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play