बड़गड़ ( गढ़वा ) : ओपी क्षेत्र अन्तर्गत मदगडी़ च, संगाली व कुल्ही गांव में शुक्रवार को सीआरपीएफ 172 बटालियन द्वारा अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन कर सोलर स्ट्रीट लाईट की स्थापना करायी गयी। सीआरपीएफ के कमांडेंट आशीष झा के निर्देश पर उक्त जगहों पर कुल 12 सोलर स्ट्रीट लाईट लगाये गये। इस मौके पर उप कमांडेंट डीबी यादव मुख्य रुप से उपस्थित थे।
जिन स्थानों पर लाईट स्थापित कराये गये उनमें मदगडी़ च के उमेश विश्वकर्मा के घर के पास, चंद्रदिप किसान, कर्मदेव पासवान व महेंद्र पासवान के नाम शामील हैं ।
इसी तरह संगाली गांव में लक्ष्मण मांझी, मोहन कोरवा, हरि कोरवा व चमरु मांझी के घर के पास सोलर स्ट्रीट लाईट स्थापित कराया गया। वहीं कुल्ही गांव में भी चार टोलों में सोलर लाईट लगाया गया।
मदगडी़ च व संगाली गांव में स्थापित उक्त लाईट का उद्घाटन ग्रामीणों की उपस्थिति में उप कमांडेंट डीबी यादव द्वारा फीता काट कर व नारियल फोड़ कर किया गया।
इस मौके पर डीबी यादव ने कहा की सोलर लाईट लगाने में वैसे जगहों का चयन किया गया है जहां आबादी होने के बावजुद भी लाईट के अभाव में अंधेरा व्याप्त रहता था। सोलर लाईट की स्थापना से ग्रामीणों को रात में काफी सहुलियत होगी।
इधर सोलर लाईट के उद्घाटन के बाद ग्रामीण काफी खुश नजर आए। मदगडी़ च पंचायत के उप मुखिया रामाश्रय विश्वकर्मा ने कहा की जहां जहां सीआरपीएफ द्वारा सोलर लाईट लगायी गयी है, पुर्व में वहां अंधेरा व्याप्त रहता था। लाईट के लग जाने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
संगाली के शत्रुध्न कोरवा ने खुशी जताते हुये इसके लिये सीआरपीएफ को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर सहायक कमांडेंट केतु वी, अजीत कुमार राम, इंस्पेक्टर उमरांव सिंह, चंद्रपाल पटेल आदी सहित उक्त गांव के ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित थे।