whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269778
Loading...


चिनियां में मंत्री ने विकास योजना का किया समीक्षा

location_on चिनियां access_time 26-Jun-20, 06:51 PM visibility 656
Share



																														चिनियां में मंत्री ने विकास योजना का किया समीक्षा
चिनियां प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ जनता की समस्या एवं विकास योजना का समीक्षा करते मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर


हरिओम यादव check_circle
संवाददाता



चिनियां : चिनियां में विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान मनरेगा, कुआं, बगवानी, पंचायत में खेल का मैदान आदि योजनाओं के बारे अनेकों दिशा निर्देश दिए। कोरोना महामारी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पंचायत सेवक को फटकार लगाई गई। मंत्री ने कहा की ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए, सरकार क्या भगवान भी इन्हें नहीं माफ करेंगे। उन्होंने पलामू प्रमंडल के अति महत्वाकांक्षी योजना नीलाम्बर पीतांबर जल समृद्धि योजना, शहीद पोटो हो खेल योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना के बारे में प्रखंड वासियों को विस्तार में बताया तथा उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने प्रखंड के अधिकारियों को जनता के साथ आत्मीयता से पेश आने की सलाह दिया।
प्रखंड में किडनी, दिल, कैंसर जैसे गंभीर बीमारी में आर्थिक सहायता हेतु मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के बारे मे जनता को बताया।
बेता पंचायत के सोनी देवी ने मंत्री से नलकूप लगाने का मांग किया जिसमें त्वरित समाधान हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। कुछ लोगों ने योजना की जानकारी नहीं मिलने का शिकायत किया। बिलैतीखैर पंचायत के महेन्द्र सिंह ने सिंचाई के लिए डीप बोर की मांग रखी। गंगेश्वर सिंह ने पीसीसी सड़क बनाने की मांग किया। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अपनी ओर से सभी पंचायत में वितरण के लिए मास्क भेजा।
बारी-बारी से प्रखंड के सभी सात पंचायत के लोगों ने मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी जिसके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया। उन्होंने प्रखंड के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्तावित एवं स्वीकृत योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी कालिदास मूंडा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कमलेश राम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश सिंह, उपप्रमुख फारूख, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, चिनियां पंचायत मुखिया रामनाथ तुरी, बेलाल अंसारी, बंशीधर यादव, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बनारसी सिंह, राजद नेता मो फरीद सहित प्रखंड के सभी अधिकारी मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play