whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27180518
Loading...


मजदूरों के आंदोलन का समर्थन करने अनशन स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी

location_on भवनाथपुर access_time 17-Feb-21, 07:39 PM visibility 658
Share



मजदूरों के आंदोलन का समर्थन करने अनशन स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : सेल आरएमडी के प्रशासनिक भवन पर चल रहे इंटक यूनियन के त्रिपाठी गुट के बैनर तले तुलसीदामर डोलोमाइट खदान के मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम के 8 वें तथा आमरण अनशन के तीसरे दिन बुधवार को पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी तथा जिला प्रशासन की ओर से डीडीसी सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, खनन पदाधिकारी योगेंद्र बड़ाइक एसडीओ जियाउल हक के काफी आग्रह के बाद मौखिक आश्वसान पर अनशन पर बैठे इंटक यूनियन राष्ट्रीय सचिव कन्हैया चौबे, मजदूर बाला यादव, कामेश्वर साह, नागेंद्र पासवान तथा राजेन्द्र पाल ने पदाधिकारियों के हाथों जूस पीकर अनशन को समाप्त कर दिया, जबकि धरना का कार्यक्रम पहले की तरह ही जारी रहेगा। जबकि इसके पूर्व पूर्व मंत्री तथा जिला के पदाधिकारियों की भवनाथपुर सेल प्रबंधन की घंटों बंद कमरे में मजदूरों की मांगों को लेकर वार्ता हुई, लेकिन निष्कर्ष नहीं निकला।
मौके पर धरनास्थल पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार और सेल प्रबंधन के पदाधिकारियों की मिलीभगत से कमीशन के चलते लाखों लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है। लेकिन हम प्रबंधन को चेतावनी देते हैं कि किसी भी सूरत में भवनाथपुर तुलसीदामर माइंस को चालू करना पड़ेगा, नहीं तो झारखंड में सेल कंपनी को बंद करवा देंगे। उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन के पदाधिकारी तथा सरकार में बैठे लोग भवनाथपुर से डोलोमाइट लेने के बजाय राजस्थान से खरीदवा रही है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे कहा कि हमने एक माह पूर्व भी आकर प्रबंधन से वार्ता की थी, और लीज सेटलमेंट की प्रक्रिया को पुरा कराया गया, लेकिन जिस गति से अग्रेतर कारवाई प्रबंधन को करनी चाहिए थी, वह नहीं किया गया,जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण बात है।
कहा कि यहां के मजदूरों के हक मारने की सेल प्रबंधन सोच रही है तो वह चेत जाए, उन्होंने अनशन कारियों को समझाते हुए कहा कि जान देकर नहीं,बल्कि जान बचाकर लड़ाई लड़ना है, और यह लड़ाई लंबी चलेगी। जबकि डीडीसी ने कहा कि कोरोना काल में मजदूरों को कोई सरकारी सहायता नहीं मिली, यह जानकर काफी दुख हुआ। जिसकी जांच कराने की बात कही। स्थानीय सेल प्रबंधन की बातों को भी सेल के उच्च अधिकारी तरजीह नहीं देती है। लेकिन आपके नेतृत्व में जिला प्रशासन खुद लगकर माइंस खोलवाने की ओर पहल करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि ऐसे मामले में डीसी सर भी काफी संवेदशील हैं, वे मुख्यालय नहीं रहने के वजह से मुझे आपकी समस्याओं से रूबरू होने के लिए भेजें हैं।
आपको विश्वास दिलाता हूँ कि जिला प्रशासन हमेशा साथ है। मौके पर बीडीओ रवींद्र कुमार,अंचल सीआई मुंशी राम,थाना प्रभारी सतीश कु महतो,पीएसआई सहदेव साह,अंजनी तिवारी,धनलाल उरांव, मजदूर नेता भिखारी राम,शंभु राम,लालु राम,रामकेश पाल,विरेंद्र राम सम्भु राम, इशाक मियां सहित सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play