whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27125366
Loading...


अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न मतगणना गुरुवार को

location_on गढ़वा access_time 17-Feb-21, 07:10 PM visibility 668
Share



अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न मतगणना गुरुवार को


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला अधिवक्ता संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। जिसमें 99% मतदाताओं ने मतदान किया। 12 पदों में चुनाव के लिए 257 मतदाताओं में से 255 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया एक वोट टेंडर डाला गया। बुधवार को को कराए गए मतदान पूर्वाहन 11:00 बजे से प्रारंभ हुआ और 3:00 बजे तक चला। प्रारंभ में मतदान धीमी रही लेकिन समय बीतने के साथ-साथ मतदान में तेजी आई और 2:45 बजे तक 256 मतों का प्रयोग किया गया। चुनाव संपन्न कराने के लिए झारखंड बार काउंसिल से मोहम्मद अब्दुल कलाम रसीदी और रिंकी भकत के देखरेख में मुख्य चुनाव पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह प्रवेज शाहिद सतीश कुमार मिश्र और धर्मेंद्र पांडे ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने में अहम भूमिका निभाई।
मतदान के बाद प्रत्याशियों के बीच जीत और हार का कयास लगाया जाने लगा अध्यक्ष पद के लिए जहां त्रिगुणात्मक मुकाबला है। वहीं उपाध्यक्ष पद में चतुष्कोणीय मुकाबले की संभावना बनी हुई है। महासचिव पद के 5 उम्मीदवारों में त्रिगुणात्मक मुकाबले की संभावना बनी हुई है और कांटे का टक्कर है। अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए एक-एक वोट कीमती होगा जो प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करेगा आमने-सामने के मुकाबले में कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार शुक्ला की जीत सुनिश्चित बताई जा रही है। कोषाध्यक्ष पद के 3 उम्मीदवारों में आमने सामने का टक्कर देखा जा रहा है संयुक्त सचिव पद के 4 प्रत्याशियों में भी दो प्रत्याशियों के बीच टक्कर मानी जा रही हैं।
संयुक्त सचिव पद के लिए दिग्विजय कुमार मुकाबला है। संयुक्त सचिव 1 के उमिदवार प्रणव कुमार की जीत की संभावना है। वही कार्यकारिणी के 5 पदों के लिए 11 प्रत्याशी मैदान मैं हैं। आज 10:30 बजे से मत करना प्रारंभ की जाएगी जो देर शाम 6 से 7 बजे तक चलने की संभावना है। इस चुनाव में मत के महत्व को समझते हुए 90 वर्षीय हरिहर चौबे भी मतदान देने के लिए केंद्र पर पहुंचे जहां उन्हें सहारे की जरूरत पड़ी। वहीं जख्मी प्रत्याशी चितरंजन कुमार को एंबुलेंस के माध्यम से आना पड़ा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play