whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27124971
Loading...


अल्टो कार कब्रिस्तान की दीवार से टकराया एक की मौत, 4 घायल

location_on कांडी access_time 17-Feb-21, 07:03 PM visibility 680
Share



अल्टो कार कब्रिस्तान की दीवार से टकराया एक की मौत, 4 घायल


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : कांडी -केतार मुख्य सड़क स्थित ढबरिया कब्रिस्तान के पास एक वाहन दुर्घटना में वाहन पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना मंगलवार रात 9 बजे की है। मृतक की पहचान केतार प्रखंड के परसोडीह गांव के रहने वाले राम जतन यादव के रूप में की गयी है। सभी एक काले रंग के ऑल्टो कार नंबर JH 05 AK 0864 से मझिआंव थाना के दवनकारा से घर वापस जा रहे थे तभी ढबरिया गांव के सामने कब्रिस्तान के पास तीखे मोड़ पर चालक ने गाड़ी को कब्रिस्तान के चाहरदीवारी में जोरदार धक्का मार दी। कांडी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल राम जतन को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मझिआंव भेजा। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिए। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि जब घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो गाड़ी का चालक व अन्य दूसरे घायल घटना स्थल से चले गए थे।
पुलिस ने कार को जब्त कर थाना ले आयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायलों में लालमोहन यादव, प्रदीप यादव, जयप्रकाश यादव सभी बांसडीह निवासी। जबकि अखिलेश पासवान का घर परसोडीह है। घटना के पीछे का एक मार्मिक पहलू यह है कि कांडी में रात्रि में घटना दुर्घटना के बाद इलाज की कोई सुविधा उपलब्ध नही है। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिन के तीन बजे के बाद बंद हो जाती है। उसके बाद अगर कोई घटना दुर्घटना होती है तो इलाज के लिए लोगों को 20 किलोमीटर दूर मझिआंव जाना पड़ता है। यहां पर किसी तरह का प्राथमिक उपचार भी नही होता।गंभीर रूप से घायल ब्यक्ति रास्ते में ही दम तोड़ देता है। प्रखंड के लोग कांडी अस्पताल में इलाज की 24 घंटा सुविधा बहाल करने की मांग शासन प्रशासन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से वर्षों से करती रही है।
लेकिन आज तक किसी ने इस तरफ ध्यान देना जरूरी नही समझा है। ढबरिया कब्रिस्तान मोड़ पर लगभग महीना दो महीने में बराबर वाहन दुर्घटना होते रहता है। अब उक्त जगह डेंजर स्पॉट बन गया है। कई लोगों ने बताया कि आखिर उक्त जगह पर आइन्दे वाहन दुर्घटना क्यों होती है। यह सोचनीय बात है। उसी स्थल पर लगातार वाहन दुर्घटना होना क्या साबित करता है। लोगों को इसका निदान ढूंढना होगा।अभी तक दर्जनों लोग काल के गाल में समा चुके हैं। सड़क के किनारे कब्रिस्तान है। जहां पर अति तीखा मोड़ है। अगर मोड़ को सीधा किया जाता है तो कब्रिस्तान को तोड़ना पड़ेगा। जो सम्भव नही है। सड़क को सीधा करने के लिए दूसरा उपाय खोजना जरूरी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play