बंशीधर नगर : चितविश्राम ग्राम निवासी सह चितविश्राम पंचायत के पूर्व उपमुखिया, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक गोरखनाथ पांडेय (70वर्ष) का निधन बुधवार को एक बजे अपराहन में पैतृक आवास चितविश्राम में हृदय गति रुकने से हो गया। वे लम्बे समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही गाँव मे शोक की लहर फैल गई। मृत्यु की सूचना के बाद उनके आवास पर गाँव के लोगो की भीड़ लग गई। ग्लूकोमा के ऑपरेशन के बावजूद उनका आंख खराब हो गया था। विगत चार वर्षों से वे नेत्रहीन हो गये थे। संयुक्त बिहार में वे ढाई वर्षो तक चितविश्राम पंचायत के उपमुखिया के पद पर रहे। विश्व हिंदू परिषद के सक्रिय सदस्य व गढ़वा जिला के गोरक्षा प्रमुख के पद पर रहकर संगठन का कार्य भी उन्होंने किया था।
बताया जाता है कि अयोध्या में ये दोनों बार कार सेवा में शामिल हुए थे। 80 के दशक में ये पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी व पूरनचंद के साथ राजनीति में सक्रिय थे। जानकारी के अनुसार ये पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री गुलाम सरवर को चितविश्राम ग्राम लाकर उच्च विद्यालय चितविश्राम को मंजूरी दिलवाये थे।