whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27132052
Loading...


गढ़वा में मंत्री मिथिलेश के जन्मदिन पर 3 यूनिट रक्तदान व बंशीधर नगर में कटा केक

location_on गढ़वा access_time 16-Feb-21, 07:03 PM visibility 659
Share



गढ़वा में मंत्री मिथिलेश के जन्मदिन पर 3 यूनिट रक्तदान व बंशीधर नगर में कटा केक


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर के जन्मदिन पर 3 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष मंत्री मिथिलेश ठाकुर के जन्मदिन पर रक्तदान करते हैं। व्यक्तिगत हर्षोल्लास में भी जनसेवा को बरकरार रखने की सीख झामुमो कार्यकर्ताओं को उनसे ही मिली है। श्री दुबे ने कहा कि गढ़वा जिले में राजनीतिक पार्टी के द्वारा रक्तदान की शुरुआत भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले ही हुआ था। कार्यकर्ताओं से मंत्री मिथलेश हमेशा कहा करते हैं कि समाज सेवा एवं मानव सेवा के बिना राजनीति असंभव है। राजनीति की शुरुआत ही समाज सेवा से होती है। रक्तदान करने वालों में जिला उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं युवा नेता मयंक द्विवेदी शामिल थे।
बंशीधर नगर (गढ़वा) : झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मंगलवार को डॉ मनोज कुमार सिन्हा के आवास पर राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर का 55 वां जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर के तस्वीर के समक्ष केक काटकर उनके उज्जवल, दीर्घायु व निरोगी जीवन की मंगल कामना किया तथा एक दूसरे को केक खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। झामुमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य निर्मल पासवान, जिला कमेटी सदस्य मुकेश कुमार सिन्हा, देवेंद्र प्रसाद चौबे आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य का चौहुंमुखी विकास हो रहा है। मंत्री मिथिलेश ठाकुर के नेतृत्व में गढ़वा ही नहीं पूरे झारखंड का भर क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास होगा।
मौके पर जिला कमेटी सदस्य सीताराम पासवान, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सूर्यदेव मेहता, अनुज दुबे, अमोद कुमार, प्रखंड सचिव सुरेश कुमार शुक्ल, विनय कुमार ठाकुर, डॉ मनोज कुमार सिन्हा सहित कई कई झामुमो नेता व कार्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play