गढ़वा : संगीत कला महाविद्यालय में स्वर की देवी माँ सरस्वती की श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना किया गया किया गया और धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
संगीत कला महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने माँ सरस्वती की भजन गाकर शारदे माँ के चरणों मे समर्पित कर स्वर की देवी से संगीत साधना के आशीर्वाद मांगे। सबसे पहले वैष्णवी कुमारी ने माँ सरस्वती शारदे, कौशल रबिया ने अनमोल तेरा वीणा माँ, अखिलेश चंद्रवंशी ने मेरी मइया तू ही स्वर देती है, भक्ति शंकर ने माँ शारदे कहाँ तू वीणा बजा रही है, धर्मेद्र कुमार ने करुणामयी बरदायनी कर कमल वीणा धारनि, लक्ष्मी सिंह ने हंस पे सवार होके, विकाश कुमार ने सुर के देवी सरस्वती, मनीष मौर्या ने माँ शारदे तुम्हे आना ही होगा,श्रेष्ठ कुमार ने है वीणा वादनी सरस्वती, धारा केशरी ने हे स्वर के देवी मेरी स्वर को सवाँर दे इस तरह सभी छात्र छात्राओं ने अपने अपने भजन से माँ सरस्वती की आराधना किया।
इस मौके पर संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी, वरिष्ठ कलाकार गोपाल कश्यप, सुधांशु कुमार, रीता देवी, रूपा सोनी, नीलेश सोनी, सहित संगीत कला महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे।