गढ़वा : गढ़वा जिला वॉलीबॉल संघ की बैठक संघ के संजीव पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संघ के अध्यक्ष का चुनाव होने तक संघ के सह सचिव नवीन पाठक को संघ का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दिनांक 3 फरवरी 2021 को संघ के सचिव ओम प्रकाश तिवारी द्वारा संघ के संरक्षक जुनाहुद्दीन खान को उनके पद से हटाए जाने के निर्णय पर सहमति व्यक्त की गई तथा संघ के विरुद्ध लगातार कार्य करने, मनमाने ढंग से जहाँ-तहाँ जाकर कमिटी गठित करने के कारण सर्वसम्मति से जुनाहुद्दीन खान को 6 वर्ष तक के लिए संघ के सदस्य से भी निष्कासित किया गया। वे अब संघ के किसी भी कार्य और गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे।
इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष और सचिव के अलावा संघ के कोषाध्यक्ष प्रणव कुमार, पंकज मिश्र, श्याम नारायण पांडेय, सत्येंद्र सिन्हा, नीरज सिन्हा, ओम प्रकाश चौबे, वॉलीबॉल कोच प्रभात रंजन तिवारी आदि मौजूद थे।