whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161853
Loading...


बसपा नेता ताहिर ने मजदूरों के आंदोलन का किया समर्थन

location_on भवनाथपुर access_time 16-Feb-21, 05:26 PM visibility 659
Share



बसपा नेता ताहिर ने मजदूरों के आंदोलन का किया समर्थन


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : सेल आरएमडी के प्रशासनिक भवन पर चल रहे इंटक यूनियन के त्रिपाठी गुट के बैनर तले तुलसीदामर डोलोमाइट खदान के मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम के 7 वें व आमरण अनशन के दूसरे दिन मंगलवार को मजदूरो के समर्थन में बसपा नेता ताहिर अंसारी का समर्थन मिला। ताहिर ने मजदूरो में जोश भरते हुए कहा कि आज देश के किसान मोदी सरकार के द्वारा कृषि कानून बदलने के लिए तीन माह से आंदोलन पर हैं, तो आज तुलसीदामर खदान के मजदूर अपनी बकाया मजदूरी व बन्द खदान को खोलने के लिए धरना प्रदर्शन के बाद सेल के क्रिया कलाप से असन्तुष्ट होकर आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हैं। अगर सेल प्रबंधन मजदूरो का चार सूत्री मांग पत्र नही देती है तो यह आंदोलन वर्षो तक करना पड़ेगा, तब भी कोई दिक्कत नही है।
कहा कि सेल के अधिकारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है। जिसे हम बर्दास्त नही करेंगे। जरूरत पड़ी तो अधिकारियो को घर से निकाल कर खदेड़ने का भी काम किया जाएगा। चैन से घरों में बैठने नही दिया जाएगा । अनशन पर इंटक यूनियन त्रिपाठी गुट के राष्ट्रीय सचिव कन्हैया चौबे ने कहा कि रोज भर पेट भोजन करने वाले मजदूर दो दिनों के आमरण अनशन में बैठे हैं, जिनकी हालत नाजुक होते जा रही है। अगर इन मजदूरो को कुछ अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेवारी सेल प्रबंधन की होगी और इसकी कीमत सेल को चुकानी पड़ेगी। कहा कि सेल की अगर यही हठधर्मिता रही तो अनशन के बाद आगे की कार्रवाई आत्म दाह की ओर होगी। अनशन पर बैठे मजदूर बाला यादव, नागेंद्र पासवान, राजेन्द्र पाल तथा कामेश्वर साह का सोमवार को भवनाथपुर के मेडिकल टीम के द्वारा स्वास्थ जांच की गई, जिसमें सभी का बीपी व शारीरिक फिटनेस सामान्य पाया गया है।
इस अवसर पर मजदूर नेता भिखारी राम, शंभु राम, लालु राम, रामकेश पाल, विरेंद्र राम, शंभु राम, इशाक मियां सहित सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play