बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-चेचरिया स्थित गोयम रेस्टुरेंट में 17 फरवरी को 4 बजे अपराहन से साई कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।
प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि नगर उंटारी अनुमण्डल मुख्यालय में पहली बार कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उदघाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, उपाध्यक्ष लता देवी, युवा समाजसेवी दीपक प्रताप देव संयुक्त रूप से करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी को 5100 रुपये, उपविजेता को 3100 रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बाहर से आये हुए खिलाड़ियों के लिए रहने व भोजन की व्यवस्था किया गया है।
मौके पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अंकित प्रकाश मणि, सचिव अविनाश कुमार, उमेश कुमार, सदस्य लालबाबू जायसवाल, अनूप कुमार,चंदन कुमार, गोलू जायसवाल, सौरभ जायसवाल, सत्यजीत कुमार, चेतन दास, वार्ड पार्षद रंजन कुमार उपस्थित थे।