गढ़वा : सदर प्रखंड क्षेत्र के मध्या पंचायत स्थित हरैया गांव में आज नवनिर्मित देवी मंडप के ढलाई का कार्य संपन्न हुआ। गांव के निवासी उमेश सिंह के नेतृत्व में ढलाई का कार्य किया गया।
इस मौके पर उमेश सिंह ने कहा कि गांव का आस्था का केंद्र देवी मंडप है। यहां पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना किया जाता है। यह मंदिर करीब 15 लाख की लागत से बनाया गया है जिसमें गांव सहित कई विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों का सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि आज मंदिर ढलाई का कार्य किया गया है। जल्द ही मंदिर का सुंदरीकरण का कार्य करा कर देवी मां को स्थापित किया जाएगा।
इस मौके पर संजय सिंह उर्फ बबलू सिंह, कुंडल सिंह, संतोष सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजय सिंह, राजन सिंह, नीरज सिंह, सुखारी बिंद, अशोक सिंह, घुरबिगन राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।