मेराल : बीडीओ गौतम कुमार ने मेराल प्रखंड में मनरेगा से संबंधित चल रहे सभी कार्यों का निष्पादन के लिए आदेश जारी किया है। जिसकी जानकारी देते हुए श्री कुमार ने बताया कि सभी रोजगार सेवक को निर्देश दिया जाता है कि डिमांड पेपर एवं मस्टरोल अपने संबंधित पंचायत के, संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटरों को स्वयं देना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी परिस्थिति में डिमांड एवं मस्टर रोल लाभुक एवं किसी अन्य व्यक्ति द्वारा नहीं लिया जाएगा। साथ ही अपने संबंधित पंचायत में कम से कम सप्ताह में 2 दिन पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य का निष्पादन करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर संबंधित रोजगार सेवक पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।