गढ़वा : सदर अस्पताल गढ़वा को सुपर अस्पताल बनाकर मरीज को अधिक से अधिक सुविधा देने के लाख दावे किए जा रहे हों, मगर हकीकत यह है कि अस्पताल परिसर में पहुंचने वाले वृद्ध व कमजोर मरीज को अस्पताल प्रबंधन की ओर से चिकित्सक व वार्ड तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक की व्यवस्था नहीं दी जाती है, लिहाजा मरीज के परिजन कंधे पर टांग कर बीमार मरीज को अस्पताल के अंदर इमरजेंसी वार्ड में ले जाते हैं।
मंगलवार को कुछ ऐसे ही घटना सदर अस्पताल में देखने को मिला प्रखंड के मोरवे गांव निवासी बीमार वृद्ध धर्मराज के परिजन कंधे पर टांग कर सदर अस्पताल में मरीज को इमरजेंसी वार्ड में ले गए। हैरानी तब हुई जब सदर अस्पताल में घुसने के बाद भी उसे स्ट्रेचर का लाभ नहीं मिला।
हालांकि इस तरह की शर्मसार वाली घटना को देखकर कुछ लोग शरमाए और फट से स्ट्रेचर लाकर मरीज को ओपीडी में ले गए।